Sunita Williams net worth, ISS पर 287 दिन बिताने के लिए मिले इतने रुपये

Sunita Williams net worth

Sunita Williams net worth

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के क्लाइमैक्स से कम नहीं थी! 9 महीने तक अंतरिक्ष में अनगिनत चुनौतियों से जूझने के बाद, आखिरकार दोनों अंतरिक्ष यात्री सकुशल पृथ्वी पर लौट आए। जब उनका ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के समुद्र में उतरा, तो पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली। यह सिर्फ एक लैंडिंग नहीं, बल्कि साहस, धैर्य और विज्ञान की जबरदस्त जीत थी।

Sunita Williams net worth

अंतरिक्ष में 9 महीने और करोड़ों की कमाई!

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अमेरिका की सरकारी वेतन प्रणाली (GS) में उच्चतम रैंक GS-15 मिली हुई है, जिसके तहत उनका वार्षिक वेतन $125,133 से $162,672 (लगभग 1 से 1.3 करोड़ रुपये) के बीच होता है। इस बार उन्होंने ISS (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) पर तय समय से 9 महीने ज्यादा बिताए, जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त $93,850 (81 लाख रुपये) से $122,004 (1.06 करोड़ रुपये) तक का भत्ता मिलेगा। कुल मिलाकर, इस मिशन से उनकी अनुमानित कमाई 82 लाख से 1.07 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

Sunita Williams net worth, ISS पर 287 दिन बिताने के लिए मिले इतने रुपये

Sunita Williams net worth

अंतरिक्ष यात्रियों को ओवरटाइम नहीं, लेकिन मिलता है मामूली भत्ता

नासा ने पुष्टि की है कि सुनीता और विलमोर को ISS पर ज्यादा समय बिताने के लिए अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। हालांकि, यह ओवरटाइम के रूप में नहीं मिलेगा। पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री कैडी कोलमैन के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों को हर दिन के लिए एक छोटी राशि दी जाती है। उनके समय में यह $4 (₹346) प्रति दिन था। इस हिसाब से, 287 दिनों के प्रवास के लिए सुनीता और विलमोर को लगभग ₹99,310 ($1,148) का अतिरिक्त भत्ता मिल सकता है।

मार्का डॉट के अनुसार सुनीता विलियम्स और उनके पति माइकल विलियम्स की कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर (लगभग 44 करोड़ रुपये) है. उनकी नेट वर्थ में उनकी सैलरी के अलावा, विभिन्न वैज्ञानिक मिशनों, पब्लिक स्पीकिंग, मीडिया अपीयरेंस और अन्य स्रोतों से होने वाली आय भी शामिल है.

Sunita Williams net worth

सुनीता विलियम्स: सफलता की उड़ान

सुनीता विलियम्स का जीवन किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। उन्होंने 1987 में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल अकादमी से बैचलर ऑफ साइंस और 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की। पहले वे अमेरिकी नौसेना में कार्यरत थीं, लेकिन 1998 में नासा के एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम में चयनित हुईं। तब से उन्होंने कई ऐतिहासिक मिशन पूरे किए हैं।

Sunita Williams net worth, ISS पर 287 दिन बिताने के लिए मिले इतने रुपये

Sunita Williams net worth

हाल ही में उनकी सफल वापसी पर नासा ने स्पेसएक्स को धन्यवाद दिया और मिशन को पूरी तरह सफल बताया। यह उनके अंतरिक्ष अभियानों की उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ता है। सुनीता एक बार फिर अपनी हिम्मत और समर्पण से दुनिया को प्रेरित कर रही हैं!

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Telegram
Latest News
Viral