29-Year-Old Andhra Woman Tied to Tree
आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां 29 वर्षीय एक महिला, सिरीषा को उसके पति द्वारा लिए गए 80,000 रुपये के कर्ज की अदायगी न होने पर पेड़ से बांधकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।
29-Year-Old Andhra Woman Tied to Tree
मिली जानकारी के अनुसार, सिरीषा के पति थिम्मारायप्पा ने चित्तूर जिले के एक ग्रामीण, मुनिकन्नप्पा से 80,000 रुपये उधार लिए थे। जब ग्रामीणों को यह पता चला कि सिरीषा, जो हाल ही में बेंगलुरु से वापस आई हैं, गांव में मौजूद हैं, तो उन्होंने उनसे कर्ज की राशि चुकाने को कहा। जब वह पैसा नहीं चुका पाईं, तो उन्हें सजा के तौर पर पेड़ से बांध दिया गया।
A Woman was Tied to a Tree, as her Husband failed to repay the Loan, in CM #ChandrababuNaidu 's own constituency #Kuppam in #Chittoor district, #AndhraPradesh
— Surya Reddy (@jsuryareddy) June 17, 2025
Shocking, a woman was tied to a tree after her husband failed to repay the loan, which took place in Chief Minister… pic.twitter.com/5EIft0Te60
29-Year-Old Andhra Woman Tied to Tree
बताया गया कि ग्रामीणों ने सिरीषा से उनके पति को फोन कर कर्ज का मामला सुलझाने को कहा, लेकिन सिरीषा ने बताया कि उनका पति छह महीने पहले उन्हें छोड़ चुका है और अब वह उनके संपर्क में नहीं हैं।
29-Year-Old Andhra Woman Tied to Tree
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी पहने सिरीषा को एक सड़क किनारे पेड़ से रस्सी से बांधा गया है। कुछ महिलाएं उन्हें पेड़ के पास खड़ा करके उनके शरीर पर रस्सी लपेटती दिख रही हैं और उन्हें गुस्से में पीटते हुए भी देखा गया।

29-Year-Old Andhra Woman Tied to Tree
यह घटना उस समय हुई जब सिरीषा अपने बच्चे का ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने स्कूल आई थीं। उनकी वापसी की जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस कार्रवाई
इस मामले में सिरीषा की शिकायत पर मुनिकन्नप्पा और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 115, 126, 112 व धारा 3 के तहत केस दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
29-Year-Old Andhra Woman Tied to Tree

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना का संज्ञान लिया और इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।