High-speed car runs over people in Pune
महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना शाम लगभग 6:45 बजे जेजुरी-मोर्गांव रोड पर भारी बारिश के दौरान हुई।
High-speed car runs over people in Pune

पुणे के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप सिंह गिल के अनुसार, एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर कार सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। यह लोग श्रीराम ढाबे के पास खड़े थे, जहां ढाबे के मालिक सोमनाथ रामचंद्र वैसे एक पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे।
High-speed car runs over people in Pune
SP गिल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए – इनमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल थे। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाकी घायल जेजुरी के शांताई अस्पताल में इलाजरत हैं।

High-speed car runs over people in Pune
मृतकों में अब तक जिनकी पहचान हुई है, वे हैं:
- सोमनाथ रामचंद्र वैसे
- रामू संजीवनी यादव
- अजय कुमार चव्हाण
- अजीत अशोक जाधव
- किरण भरत राऊत
- अश्विनी संतोष एस.आर.
- अक्षय संजय राऊत
- छह वर्षीय सार्थक किरण राऊत
एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।