Maharashtra DyCM Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone, जन्मदिन का वीडियो हुआ वायरल

Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone

Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने रविवार, 9 फरवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एकनाथ शिंदे अपने जन्मदिन का केक Apple iPhone Pro मॉडल से काट रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया है और चर्चा का विषय बन गया है।

Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone

Maharashtra DyCM Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone, जन्मदिन का वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो ठाणे का बताया जा रहा है, जहां एकनाथ शिंदे अपना जन्मदिन मना रहे थे। मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग जन्मदिन का गीत गा रहे थे, तभी एकनाथ शिंदे ने iPhone से विशाल केक काटा। उन्होंने केक के कुछ टुकड़े काटने के बाद फोन को पास खड़े एक पार्टी कार्यकर्ता को सौंप दिया। माना जा रहा है कि यह फोन उसी कार्यकर्ता का था, जिसने शिंदे से iPhone से केक काटने का आग्रह किया था।

Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone

Maharashtra DyCM Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone, जन्मदिन का वीडियो हुआ वायरल

शिंदे के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,

श्री एकनाथ शिंदे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक ऊर्जावान जमीनी नेता हैं, जिनका जीवन महाराष्ट्र के विकास और पूज्य बाला साहेब ठाकरे व धर्मवीर आनंद दिघे के विजन को पूरा करने के लिए समर्पित है। प्रभु उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें ताकि वे जनता की सेवा करते रहें।”

Eknath Shinde Cuts Cake With iPhone

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री @mieknathshinde जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं!”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Telegram
Latest News
Viral