6 back-to-back sixes in IPL
रियान पराग ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस युवा कप्तान ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया। यह कारनामा उन्होंने दो ओवरों के अंतराल में पूरा किया।
6 back-to-back sixes in IPL
मौजूदा मैच में रियान ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली के खिलाफ छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में तीन और छक्के जड़े। हालांकि बीच में मोईन ने एक वाइड गेंद फेंकी, लेकिन रियान ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाकर ओवर में कुल पांच छक्के और कुल 32 रन बटोरे।

6 back-to-back sixes in IPL
14वें ओवर की पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने एक रन लिया और स्ट्राइक रियान को दी। इसके बाद रियान पराग ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर एक और छक्का लगाकर लगातार छह छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
6 back-to-back sixes in IPL
रियान की इस तूफानी पारी ने RR को 207 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच में वापसी दिलाई। उन्होंने मात्र 45 गेंदों पर 95 रन बनाए और 18वें ओवर में आउट हुए।
6 back-to-back sixes in IPL

गौरतलब है कि रियान पराग, संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। सैमसन साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हैं और पहले तीन मैचों में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेले थे, जबकि टीम की कमान रियान के हाथों में रही थी।