Female Biker Harassed in Haridwar
उत्तराखंड के हरिद्वार में एक महिला बाइकर के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ अर्धनग्न युवक तेज़ रफ्तार कार से लटकते हुए महिला बाइकर के साथ अभद्रता कर रहे हैं और उसे फ्लाइंग किस दे रहे हैं। यह घटना देर रात हाईवे पर हुई जब महिला बाइक चला रही थीं और यह पूरी घटना उन्होंने कैमरे में कैद कर ली।
Female Biker Harassed in Haridwar

महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर (UP 15 EH 2344) भी साझा किया और उत्तराखंड पुलिस को टैग करते हुए लोगों से वीडियो शेयर करने की अपील की ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Female Biker Harassed in Haridwar
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला बाइक चला रही हैं और उनके आगे तेज़ रफ्तार से चल रही एक कार में कुछ युवक मस्ती और बदतमीज़ी करते दिख रहे हैं। एक युवक कार की खिड़की से बाहर लटककर महिला को फ्लाइंग किस देता है और शर्मनाक हरकत करता है।
Female Biker Harassed in Haridwar
महिला बाइकर ने दावा किया कि ये युवक उत्तर प्रदेश के हैं और गाड़ी की नंबर प्लेट भी इसी ओर इशारा करती है। उन्होंने बताया कि घटना के समय उन्होंने एक पुलिस पेट्रोलिंग कार को भी जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की।
Female Biker Harassed in Haridwar
महिला बाइकर की पहचान सोशल मीडिया पर ‘राइडर नोनी’ (Rider Noni) के नाम से हुई है, जिनके इंस्टाग्राम पर लगभग 3.26 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा:
“कैसा होता है बिना मां के पालन-पोषण का नतीजा। इन्हीं जैसे लोगों की वजह से लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।”
Female Biker Harassed in Haridwar
फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं।