Viral girl Monalisa first song
प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी बड़ी-बड़ी आंखों और दिलकश अदाओं से लोगों का ध्यान खींचने वाली मोनालिसा अब ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखने जा रही हैं। मोनालिसा जल्द ही हीरोइन के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। उन्होंने अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Viral girl Monalisa first song
पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू

मोनालिसा मशहूर सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक रोमांटिक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं। इस एल्बम से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। दोनों कलाकारों ने इंस्टाग्राम पर कुछ शूटिंग के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया गया है, “हमारे साथ जुड़े रहिए! हमारे अपकमिंग ट्रैक का पहला लुक जल्द ही आ रहा है।”
Viral girl Monalisa first song

व्हाइट सूट में बेहद हसीन लगीं मोनालिसा
तस्वीरों में मोनालिसा सफेद रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। कजरारे नैना, खुले सीधे बाल, माथे की बिंदी और बड़े झुमके उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। उनके फैंस इस नए अंदाज पर फिदा हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक होगा जिसमें मोनालिसा का यह नया अवतार देखने को मिलेगा।
Viral girl Monalisa first song
फैंस से मांगा प्यार

इस म्यूजिक वीडियो के बारे में पहले ही मोनालिसा और उत्कर्ष ने एक वीडियो संदेश के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, “नमस्कार दोस्तों! हम जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो लेकर आ रहे हैं। कृपया हमें अपना प्यार और आशीर्वाद दें।” उत्कर्ष सिंह ने भी फैंस से अपील की कि इस वीडियो को भरपूर प्यार दें, क्योंकि यह मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो है और इसकी शूटिंग बहुत जल्द शुरू हो रही है। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।