Newlywed Bride Dies in Air India Crash
गुरुवार, 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान के बालोतरा जिले की नवविवाहिता खुशबू कंवर राजपुरोहित की मौत हो गई। यह यात्रा उनकी शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने के लिए लंदन जाने की थी।
Newlywed Bride Dies in Air India Crash
खुशबू, जो अरबड़ डूड़ावत गांव की रहने वाली थीं, जनवरी में डॉक्टर विपुल सिंह राजपुरोहित से विवाह के बंधन में बंधी थीं। डॉक्टर विपुल लंदन में ही रहते हैं और खुशबू उन्हीं के पास जा रही थी।। शादी के बाद खुशबू अपने ससुराल में रह रही थीं और वीज़ा प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह लंदन जाने के लिए रवाना हुई थीं।
बालोतरा (राजस्थान) की खुशबू राजपुरोहित की 5 महीने पहले शादी हुई थी। पति लंदन में डॉक्टर हैं। 2 दिन पहले ही खुशबू का पासपोर्ट बना था। आज वो पति के पास लंदन जा रही थीं और अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारी गईं। ये भावुक Video घर से विदाई के वक्त का है 💔 pic.twitter.com/iCs6iSVkUx
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 12, 2025
11 जून को वह अहमदाबाद के लिए रवाना हुईं और अगले दिन दोपहर AI 171 फ्लाइट से लंदन के लिए उड़ान भरी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था — टेकऑफ़ के मात्र 30 सेकंड बाद ही विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भयावह हादसे ने पूरे परिवार और समुदाय को सदमे में डाल दिया।
Newlywed Bride Dies in Air India Crash
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खुशबू अपने परिवार से विदा लेते हुए भावुक पल साझा कर रही हैं। यह वीडियो अब एक मार्मिक याद बन गया है, जिसमें एक नई ज़िंदगी की शुरुआत के लिए घर से निकलती बेटी को आखिरी बार देखा जा सकता है।
Newlywed Bride Dies in Air India Crash

पूर्व मंत्री और बायतू विधायक हरीश चौधरी ने इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “थार परिवार की बेटी खुशबू राजपुरोहित की अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत्यु अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे। हमारी पूरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।”
खबरों के अनुसार, फ्लाइट में राजस्थान के करीब दस यात्री सवार थे, जिनमें से चार उदयपुर से थे और तीन बच्चे भी शामिल थे।