Delhi man shot dead
दिल्ली के बवाना इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 43 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। इस हमले में दीपक की बेटी भी घायल हुई है, जिसे हाथ में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Delhi man shot dead
दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “अज्ञात लोगों ने दीपक पर गोलीबारी की। उनकी बेटी के हाथ में चोट आई है और अब वह सुरक्षित है। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी।”

Delhi man shot dead
हत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हमलावरों का कोई सुराग मिल सके। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें बना दी हैं।

Delhi man shot dead
इसी बीच एक और मामले में दिल्ली पुलिस ने 22 जून को खजूरी खास इलाके में हुई चाकू मारने की घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने उस समय चाकू मार दिया जब एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे एक लड़की से छेड़छाड़ करने से रोकने की कोशिश की।

Delhi man shot dead
पुलिस ने बताया कि आरोपी 20 वर्षीय युवक है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।