MrBeast Net Worth
YouTube से शुरुआत कर अब इतिहास रचते हुए, जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें दुनिया MrBeast के नाम से जानती है, डिजिटल युग में “सफलता” की नई परिभाषा गढ़ चुके हैं।
सिर्फ 27 साल की उम्र में MrBeast अब अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। Celebrity Net Worth के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति अब 1 बिलियन डॉलर (लगभग ₹8,300 करोड़) हो चुकी है। यह उन्हें न केवल पहला डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बनाता है जो अरबपति बना, बल्कि 30 साल से कम उम्र का ऐसा अकेला व्यक्ति भी बनाता है जिसने यह सब बिना किसी विरासत या बाहरी फंडिंग के हासिल किया।
MrBeast Net Worth
वायरल वीडियो से अरबपति बनने तक का सफर
MrBeast का सफर 2012 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने ‘MrBeast6000’ नाम से गेमिंग वीडियो अपलोड करना शुरू किया। 2017 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ और उन्होंने कॉलेज छोड़कर यूट्यूब को फुल-टाइम करियर बना लिया।

MrBeast के main channel @MrBeast पर 409M subscribers हैं वहीं उनके अन्य channel @BeastPhilanthropy पर 28M subscribers हैं @MrBeastGaming पर 48.1M subscribers हैं @BeastReacts पर 35.9M subscribers हैं @MrBeast2 पर 50.5M subscribers हैं।
उनकी रणनीति यही रही है कि हर एक कमाई को अगली वीडियो में निवेश करना। और यह रणनीति कारगर साबित हुई।
MrBeast Net Worth
2024 तक, MrBeast का चैनल यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइब्ड बन चुका था। उन्होंने सिर्फ वीडियो तक सीमित न रहते हुए अपना कारोबार चॉकलेट ब्रांड, फास्ट फूड और क्रिप्टो जैसे क्षेत्रों में भी फैलाया।

MrBeast Net Worth
हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुआ उनका रियलिटी शो ‘Beast Games’ जबरदस्त हिट रहा। इससे MrBeast की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में भारी इजाफा हुआ, जिससे कई प्रायोजक भी जुड़े।
MrBeast Net Worth
इन सितारों से ज़्यादा अमीर हैं MrBeast:
- PewDiePie – $40 मिलियन
- जॉनी डेप – $100 मिलियन
- शाहरुख़ ख़ान – $877 मिलियन
- टॉम क्रूज़ – $900 मिलियन
दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं MrBeast
अपनी कमाई से ज़्यादा, MrBeast अपनी दरियादिली के लिए पहचाने जाते हैं। 2024 में उन्होंने वादा किया था कि यूट्यूब से होने वाली सारी कमाई (प्रोडक्शन कॉस्ट के बाद) वे चैरिटी में देंगे। अब तक उन्होंने $60 मिलियन (करीब ₹500 करोड़) से ज़्यादा दान कर दिया है।
MrBeast Net Worth

उनके प्रमुख सामाजिक कार्यों में शामिल हैं:
- फूड ड्राइव्स
- पर्यावरण अभियानों में सहयोग
- 1,000 से ज़्यादा लोगों की आंखों की सर्जरी
- 100 से अधिक कारों की गिफ्टिंग
2023 में Time मैगज़ीन ने उन्हें World’s 100 Most Influential People में शामिल किया और Forbes ने उन्हें 2024 का Highest-Paid YouTube Creator घोषित किया।
MrBeast Net Worth
डिजिटल युग का नया बादशाह
जैसे पुराने ज़माने में John D. Rockefeller पहला अरबपति था, वैसे ही 2025 में MrBeast उस नए युग का चेहरा हैं जहाँ एक कैमरा, कुछ अनोखे विचार और दूसरों की मदद करने का जुनून आपको शिखर तक पहुँचा सकता है।
MrBeast Net Worth
MrBeast की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि उस नई पीढ़ी का रास्ता है जो इंटरनेट और क्रिएटिविटी की शक्ति से दुनिया बदल रही है।