Bigg Boss 19 First Look Out: नया लोगो हुआ लॉन्च, शो में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट, पहले JioCinema पर होगा स्ट्रीम

Bigg Boss 19 First Look Out

Bigg Boss 19 First Look Out

बिग बॉस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने बिग बॉस 19 का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस बार शो के आइकॉनिक ‘आई’ (आंख) लोगो को पूरी तरह नया रूप दिया गया है। नया लोगो अब पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और कलरफुल दिख रहा है, जो आने वाले सीजन के हाई-वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट की झलक देता है।

Bigg Boss 19 First Look Out

अगस्त 2025 में शो का धमाकेदार प्रीमियर होगा और सलमान खान ही इस सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे।

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 19 का नया लोगो और पहला लुक शेयर किया है। इस बार बिग बॉस की आंख में और भी ज्यादा रंग भर दिए गए हैं, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाले हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया – ‘काउंटडाउन हो गया है शुरू, तहलका होगा अनलॉक।’

Bigg Boss 19 First Look Out

क्या है इस बार की थीम?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस सीजन की थीम को ‘रीवाइंड’ बताया जा रहा था, लेकिन अब साफ हो गया है कि इस बार शो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का खास रोल होगा।

Bigg Boss 19 First Look Out: नया लोगो हुआ लॉन्च, शो में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट, पहले JioCinema पर होगा स्ट्रीम

Bigg Boss 19 First Look Out

सिर्फ थीम ही नहीं, इस बार शो के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब एविक्शन (बाहर निकाले जाने) का फैसला दर्शक नहीं बल्कि खुद घर के कंटेस्टेंट्स लेंगे।

Bigg Boss 19 First Look Out

एक सूत्र के अनुसार, इस बार घरवालों की भूमिका काफी अहम होगी – राशन, नॉमिनेशन, टास्क से लेकर सभी फैसले प्रतिभागी खुद लेंगे। यही कारण है कि इस बार शो का टोन होगा – ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं’ ना कि ‘बिग बॉस चाहते हैं’। यह बदलाव शो की पावर डायनामिक्स को पूरी तरह से बदल देगा।

Bigg Boss 19 First Look Out

कौन-कौन हो सकते हैं कंटेस्टेंट?

हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। फैन पेज ‘Bigg Boss Taza Khabar’ के अनुसार, इस बार शो में टीवी और डिजिटल वर्ल्ड से कई चर्चित चेहरे नजर आ सकते हैं:

  1. रति पांडे
  2. हुनर अली
  3. अपूर्वा मुखीजा
  4. मिस्टर फैसू
  5. धनश्री वर्मा
  6. श्रीराम चंद्र
  7. मीरा देवस्थले
  8. भाविका शर्मा

अब तक का सबसे लंबा सीजन

खबरों की मानें तो बिग बॉस 19 अब तक का सबसे लंबा सीजन हो सकता है, जो करीब 5 महीने तक चलेगा। शो को पहले JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा और इसके डेढ़ घंटे बाद Colors TV पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Bigg Boss 19 First Look Out

पहले तीन महीने तक सलमान खान होस्ट करेंगे और फिर शो की जिम्मेदारी फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर को सौंपे जाने की संभावना है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तो तैयार हो जाइए, बिग बॉस 19 में भरपूर ड्रामा, तकनीक और नए ट्विस्ट के लिए!

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Telegram
Latest News
Viral