उद्धव गुट के नेता पर Facebook Live में हमला: गोलियों से हत्या, हमलावर ने भी खुदकुशी की

Uddhav Thackeray group leader Abhishek Ghoshalkar attacked three bullets hit him

उद्धव ठाकरे गुट के नेता को गोली मारने वाला आरोपी मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था। आरोपी ने घोसलकर पर 3 गोलियां चलाई और इसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

मुंबई के दहिसर इलाके में गुरुवार की देर शाम उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग हुई है। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। मॉरिस भाई नाम के शख्स पर गोली मारने का आरोप लगा है। आरोपी ने घोसलकर पर 3 गोलियां चलाई और इसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

अस्पताल के बाहर शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं की भीड़

यह वारदात मुंबई के MHB पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक है। वो शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ये फायरिंग की गई है। आरोपी मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था। वहीं, अस्पताल के बाहर शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। उनमें इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दोषियों पर कड़ी  कार्रवाई की जाए।

महाराष्ट्र में गैंगस्टर्स की सरकार है- आदित्य ठाकरे

इस घटना पर शिवसेना (UBT) ने कहा कि महाराष्ट्र में ‘गुंडाराज’ है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि अशोक उनके मिलने के लिए मातोश्री पहुंचे थे और अब ये खबर आई कि उन्हें गोली मार दी गई है। राज्य में क्या हो रहा है? यहां गैंगस्टर्स की सरकार है। 

Tagged :

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Telegram
Latest News
Viral